ट्रिपल तलाक की सांख्यिकी का शानदार विश्लेषण

ट्रिपल तलाक की सांख्यिकी का शानदार विश्लेषण

प्रियंका चतुर्वेदी की फेसबुक वाल से*

भारत में 17 करोड़ मुसलमान हैं। जिनमें से आधी (8.5) करोड़ महिलाऐं हैं।
43% मुस्लिम महिलाऐं यानी (3.6) करोड़ शादी शुदा (विवाहित) हैं।
तलाक़ की दर हर 1000 विवाहों पर 5 प्रतिशत है यानी 2 लाख। इन 2 लाख
तलाक शुदा मुस्लिम महिलाओं में से;
1) सभी मुसलमान ट्रिपल तलाक़ पर विश्वास नहीं रखते।
2) सभी तलाक़ पुरूषों द्वारा शुरू नहीं किये जाते हैं (बल्कि ख़ुला की प्रक्रिया ख़ुद महिलाऐं भी लेती हैं।)
3) सभी तलाक़ तत्काल नहीं दिये जाते हैं।
मान लीजिए इनमें से आधे यानी 1 लाख तत्काल ट्रिपल तलाक़ होते हैं।
***
अब, हम हिंदू समुदाय का विश्लेषण करें
भारत में 100 करोड़ हिंदु रहते हैं।
जिनमें से आधी यानी 50 करोड़ हिंदु महिलाऐं हैं,
43% यानी 21.5 करोड़ हिंदु महिलाऐं शादी शुदा (विवाहित) हैं।
पति और पत्नी के बीच अलगाव हर 1000 विवाहों पर 5.5 प्रतिशत है यानी 12 लाख।
हर 1000 विवाहों पर अस्थिर अलगाव 3.7 प्रतिशत है, यानी 8 लाख।
हिंदू महिलाओं के इन 8 लाख मामलात में:-
1) अदालतों में तलाक के मामले लंबित हैं।
2) जुदाइगी महिला द्वारा भी शुरू हो सकती है।
3) सभी अस्थिर अलगाव में पत्नी को योंही छोड़ा नहीं जाता।
फिर भी मान लीजिए इनमें से आधे मामलों में पत्नी को योंही छोड़ दिया जाता है (मोदी के मामले की तरह) तो भी ऐसी हिन्दू महिलाओं की संख्या होगी 4 लाख
***
अब विश्लेषण करें: अगर एक मुस्लिम महिला ट्रिपल तलाक़ से प्रभावित होती है, तो कम से कम 4 हिन्दू महिलाऐं जो जशोदाबेन के रूप में ही भाग्य पीड़ित हैं। वास्तव में, हिंदू महिलओं की हालत इनसे ज़यादा बदतर होती है; क्योंकि एक मुस्लिम महिला फिर से शादी करके एक अच्छा पति पा सकती है, लेकिन हिंदू महिला मनजधार में फंस जाती है, वह फिर से शादी नहीं कर सकती, और न ही वह एक नॉरमल जीवन गुज़ार सकती है, वह एक आधी विधवा महिला की तरह हो जाती है। आप इसको समझें, भारत के वर्तमान संविधान और मौजूदा न्यायिक प्रणाली में महिलाओं को किस तरह की स्थिति से जूझना पड़ता है। लेकिन आपको इन महिलाओं की आवाज़ सुनाई नहीं देती। शायद इससे आप को यह एहसास हो जाएगा कि क्या वास्तव में मीडिया महिलाओं के कल्याण को लेकर गंभीर है या वह केवल एक राजनीतिक एजेंडा को आगे बढ़ा रहा है? यानी सामाजिक सुधार के नाम पर सभी मुसलमानों को बदनाम करने का एजेंडा!!

*अंग्रेजी से हिंदी में अनुवादित
https://www.facebook.com/priyanka.chaturvedi.22/posts/1444416778952620?pnref=story

Related Posts

جواب دیں

آپ کا ای میل ایڈریس شائع نہیں کیا جائے گا۔ ضروری خانوں کو * سے نشان زد کیا گیا ہے